बदायूँ।दशहरा पर्व पर बदायूँ मंडी समिति रोड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर की सेवा एसोसिएशन रजि० ने मन्दिर प्रांगण पर लोगों को ठंडा और मीठा शरबत पिलाया। जहां भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है तो वही दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर सेवा एसोसिएशन ने लोगों को गर्मी से राहत देने का बहुत बड़ा पुण्य कार्य किया।


सेवा एसोसिएशन का कहना है कि दशहरा पर्व पर हम सभी लोगों को आगे बढ़ चढ़कर अपने हिंदू धर्म की परंपरा को निभाते हुए लोगों को ठंडा और मीठा शरबत पिलाने का पुण्य कार्य करना चाहिए। इस दौरान लोगों की ठंडा शरबत पीने के लिए भारी भीड़ जुटी रही।इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने सेवदान दिया।

























