बदायूँ। बदायूँ के गुरु नानक जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को समर कैंप का आयोजन हुआ।इस मौक़े पर प्रधानाचार्य नीलम अग्रवाल ने कहा कि कैंप में बच्चों को कुछ अलग करने की कला का ज्ञान होगा। शिक्षक व बच्चों के बीच की दूरी भी कम होगी।

कैंप में बच्चों को इंग्लिश स्पीकिंग ,हिंदी मात्राओं का ज्ञान, ढोलक, भजन,पेंटिग, मेंहदी , योगासन, अरेबिक डांस, सेल्फ डिफेंस तथा कला ओर क्राफ्ट, कम्प्यूटर, शिक्षकों द्वारा सिखाया जा रहा है।इस दौरान प्रधानाचार्य, नीलम अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य शीतल सोनकर, सरला यादव,पल्लवी, काव्या,शीतल, सुचि, निदा,फ़िज़ा,चांदनी, सलीना,प्रियंका, सीता,तरुणा,सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

























