उसहैत संवाददाता सोमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट।
स्वदेश केसरी, उसहैत । थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकरा बचेली गांव में शुक्रवार दोपहर 4 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। खेत मालिक के मुताबिक,गांव के ही दो लोगों के सुलगती बीड़ी फेंकने से आग लगी थी।

किशनपाल का कहना है की हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है लेकिन गेहूं की फसल के पास गांव के गुड्डू, व विपिन ने बीड़ी पी थी जिसके कारण आग लगी है।किशनपाल का आरोप है कि आरोपी बीड़ी जलती हुई छोड़ गए जिसकी चिंगारी से उनके जाते ही खेत में आग लग गई ।देखते-देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि 4 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। खेत स्वामी किशनपाल ने बताया कि गेहूं की फसल जल जाने से सब कुछ चला गया। अब सरकार से मदद की उम्मीद है।मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच मे जुट गई है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मुआबजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया है।

























