होम राज्य उत्तर प्रदेश दहगवां ईओ का अजब कारनामा,बिजली विभाग द्वारा ईओ के अबैध कनेक्शन काटने...

दहगवां ईओ का अजब कारनामा,बिजली विभाग द्वारा ईओ के अबैध कनेक्शन काटने से नाराज बिजली घर गेट पर कूड़ा डलवा कर लिया बदला,बदबू से परेशान बिजली कर्मियों ने दहगवां फीडर की सप्लाई की बाधित।

बदायूँ/देहगवां बिधुत विभाग के चैकिंग के दौरान ईओ दहगवां के कार्यालय की अवैध विद्युत संयोजन काटे जाने से नाराज ईओ द्वारा विद्युत उपकेंद्र दहगवां के सामने एक ट्रॉली भरकर गंदा कचरा फिकवा दिया गया जिसके चलते दहगवां विद्युत उपकेंद्र में गंदगी के साथ भारी बदबू फैल गई है जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है,

इधर बिजली कर्मचारियों में ईओ देहगवां की इस हरकत के चलते भारी रोष है,सभी कर्मचारी बदबू से नाराज होकर बिजलीघर छोड़कर चले गए हैं साथ ही देहंगवां फीडर की सप्लाई भी बाधित कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here