बदायूँ/देहगवां बिधुत विभाग के चैकिंग के दौरान ईओ दहगवां के कार्यालय की अवैध विद्युत संयोजन काटे जाने से नाराज ईओ द्वारा विद्युत उपकेंद्र दहगवां के सामने एक ट्रॉली भरकर गंदा कचरा फिकवा दिया गया जिसके चलते दहगवां विद्युत उपकेंद्र में गंदगी के साथ भारी बदबू फैल गई है जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है,
इधर बिजली कर्मचारियों में ईओ देहगवां की इस हरकत के चलते भारी रोष है,सभी कर्मचारी बदबू से नाराज होकर बिजलीघर छोड़कर चले गए हैं साथ ही देहंगवां फीडर की सप्लाई भी बाधित कर दी है।

























