उसहैत संवाददाता सोमेंद्र सिंह की रिपोर्ट
स्वदेश केसरी, उसहैत । थाना क्षेत्र के ग्राम दियोरिया असगुना में आम के बाग के स्वामी ने जहरीली दवाओं का छिड़काव किया जिसके कारण बाग में आए दो मोर जहरीली दवा की चपेट में आ गए। इससे दोनों मोर के अलावा कई पंक्षियों की मौत हो गई।




शुक्रवार को प्रातः ग्रामवासी खेतों में गेहूं काटने पहुंचे तो उन्होंने स्थिति से ग्राम प्रधान रवेंद्र सिंह को अवगत कराया। इसके बाद जंगल में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रधान की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। कुछ ही समय में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कस्बा ककराला के रहने वाले एक व्यक्ति ने बाग में जहरीली दवा डाली थी ताकि वह पक्षियों को मार सके। ग्रामवासियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है।

























