बदायूं। बदायूँ में जिला उपभोक्ता फोरम के मध्यस्थता प्रकोष्ठ पैनल का गठन हुआ है ,पैनल में 3 सदस्यों का चयन हुआ है जिला उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन संजीव यादव व सदस्य बीएन बिसारिया ने इसकी सूचना जारी की है।
जिला उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन द्वारा जारी की गई सूची में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र शर्मा, अधिवक्ता श्याम कुमार दिवाकर, अधिवक्ता सुधीर कुमार कश्यप का नाम है।मध्यस्था प्रकोष्ठ पैनल का कार्यकाल 5 वर्ष के लिये होगा ।मध्यस्था प्रकोष्ठ पैनल के गठन होने के बाद अब जिला उपभोक्ता फोरम में भी मध्यस्था के जरिए मामले सुलझाए जा सकेंगें।

























