बिल्सी।महेश नवमी माहेश्वरी समाज का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है. इस उत्सव समाज के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं इस त्यौहार में मुख्य रूप से महादेव शिव जिन्हें महेश भी कहा जाता है, और माता पार्वती की आराधना, स्तुति और पूजा की जाती है.

पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल के चलते माहेश्वरी समाज श्री महेश नवमी महोत्सव नहीं मना पा रहे था इस बार सभी बंदिशें हटने से महेश नवमी महोत्सव 2022 धूमधाम से मनाया जा सकेगा।
बिल्सी में 2022 का यह कार्यक्रम में बिल्सी की प्रसिद्ध मुकेश स्वीट्स के स्वामी व्यापारी नेता मुकेश माहेश्वरी की अध्यक्षता में मनाया जाएगा उन्हें इस बार श्री महेश नवमी समिति का अध्यक्ष चुना गया है ,मुकेश माहेश्वरी के अध्यक्ष जाने पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें वधाई दी है,मुकेश के अध्यक्ष बनने से युवाओं में जोश का माहौल है,उनका कहना है इस बार का यह उत्सव बहुत ही भव्य रूप में मनाया जायेगा।













