होम राज्य उत्तर प्रदेश बलदेव धाम गुधनी में बाबा को लगा सवामणी प्रसादी का भोग, विशाल...

बलदेव धाम गुधनी में बाबा को लगा सवामणी प्रसादी का भोग, विशाल भंडारे में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु,

गुधनी। कछला-शाहाबाद हाईवे स्थित प्रसिद्ध बलदेव धाम गुधनी में मंगलवार को बाबा के पावन सवामणी प्रसादी का भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के तहत अपराह्न करीब 11 बजे बाबा को सवामणी प्रसादी का विधिवत भोग लगाया गया। यह सवामणी प्रसादी बाबा के परम भक्त गौरव यादव पुत्र देवपाल सिंह यादव, ग्राम विकास अधिकारी, ब्लॉक वजीरगंज द्वारा कराई गई।

भोग के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। भंडारा देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर बलदेव धाम के पीठाधीश्वर आचार्य ललितेश्वरानंद ने श्रद्धालुओं एवं सवामणी प्रसादी के आयोजक को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

धार्मिक आयोजन के दौरान धाम में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन एवं प्रसादी ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here