माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया
बिल्सी। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप जी कावरा, जोधपुर एवं महामंत्री अजय जी कावरा, भदोही ने बुधवार शाम बिल्सी पहुंचकर समाजसेवी सुभाष चंद्र बाहेती के निवास पर उनके स्वर्गीय भतीजे पवन बाहेती के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। दोनों पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भी स्वर्गीय पवन बाहेती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुख-दुख की घड़ी में समाज के प्रत्येक परिवार के साथ खड़ा रहना माहेश्वरी समाज की परंपरा रही है।
इस मौके पर राजेंद्र कावरा दिल्ली, कृष्ण देव चांडक बदायूं, अजय दीवान मथुरा (पूर्व उपाध्यक्ष प्रदेश सभा), मनोज माहेश्वरी सीए (संयुक्त मंत्री प्रदेश सभा), अजय माहेश्वरी (पूर्व जिला मंत्री, बरेली), अंशु माहेश्वरी (पूर्व जिला मंत्री, बरेली), सुवीन कुमार माहेश्वरी, राजीव कुमार माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी ‘बाबा’, स्वतंत्र माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी (नगर अध्यक्ष भाजपा), उमेश चंद्र तोष्नीवाल, अमित माहेश्वरी ‘डेनी’, मुकुल मालपानी, पंकज बाहेती, नीरज बाहेती एवं ओजस बाहेती सहित बिल्सी के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के शीर्ष पदाधिकारियों के बिल्सी आगमन को लेकर स्थानीय समाज के लोगों में भी विशेष उत्साह रहा। इस दौरान सभी ने दिवंगत पवन बाहेती के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

























