होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में छह हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी पावर थेफ्ट थाने का...

बदायूं में छह हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी पावर थेफ्ट थाने का दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई,बिजली चोरी के मुकदमे में रिश्वत मांगना पड़ा भारी, रंगे हाथ दबोचा गया।

बदायूं। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी पावर थेफ्ट थाना, अलापुर रोड पर तैनात दरोगा कृष्णपाल सिंह को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि दरोगा पर बिजली चोरी के एक मुकदमे में आरोपी को जेल न भेजने तथा केस के निस्तारण के नाम पर छह हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत एंटी करप्शन संगठन से की गई थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद बरेली एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी दरोगा को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एंटी करप्शन टीम मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here