बदायूं। शहर के मढ़ई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में स्थित प्राचीन लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में प्रदोष एवं त्रयोदशी के पावन अवसर पर भगवान शिव का पुष्पों एवं फलों से भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से आरती उतारी गई तथा भगवान भोलेनाथ को फल एवं मिठाई का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

मंदिर के पुजारी पंडित धनीराम शर्मा ने बताया कि भगवान भोलेनाथ केवल एक लोटा जल अर्पित करने से ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि कालसर्प दोष एवं शनि दोष जैसे अनिष्टकारी ग्रहों की शांति के लिए भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक कर चंदन, पुष्प एवं फलों से श्रृंगार करने का विशेष महत्व है। शिवलिंग के अभिषेक से ग्रहों के अशुभ प्रभाव भी शांत होते हैं।

प्रदोष एवं त्रयोदशी के अवसर पर योग्यता रस्तोगी एवं जयंत रस्तोगी ने भगवान लिंगेश्वर नाथ महादेव का पुष्पों एवं फलों से आकर्षक श्रृंगार किया।इस अवसर पर राजकुमार सिंह सेंगर, रवि रस्तोगी, प्रियांशु मिश्रा, संजय रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here