बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी के टीवी न्यूज़ पत्रकार नईम अब्बासी के पिता मोहम्मद हनीफ (52 वर्ष) का मंगलवार शाम हृदय गति रुक जाने से इंतकाल हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि मंगलवार को ही पत्रकार नईम अब्बासी का जन्मदिन था। सुबह से उन्हें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जन्मदिन की सुभकामनाये मिल रही थीं, लेकिन देर शाम पिता के निधन की दुखद खबर ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस दुखद घटना से हर कोई स्तब्ध है।

दिवंगत मोहम्मद हनीफ के निधन पर स्थानीय पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय, रविंद्र रवि, अतुल वार्ष्णेय, सूरज सागर, डॉ. विवेक चौहान, प्रशांत जैन, डॉ. नीरज अग्निहोत्री, सौरभ चौहान, गोपाल पाराशर, जयप्रकाश ओझा, जाबेद अली सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वदेश केसरी परिवार भी दिवंगत मोहम्मद हनीफ को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here