बिल्सी (बदायूं)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के प्रथम बार बिल्सी आगमन पर नगर पालिका परिषद सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर उत्साह का परिचय दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके परिश्रम से ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, भाजपा नेता विवेक राठी, नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, अमित मिश्रा, गगन राठी, दीपक गुप्ता, चंद्रसेन माहेश्वरी, टीटू जैन, राहुल कुमार, ओम बाबू सक्सेना, अनुराग शाक्य, निखिल सक्सेना, हरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here