होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल की वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने रखे दमदार...

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल की वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने रखे दमदार तर्क,छात्रों ने दिखाई तार्किक सोच और प्रभावशाली वक्तृत्व कला।

बिल्सी (बदायूं)। फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में विद्यार्थियों के तार्किक चिंतन, प्रभावी अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को विकसित करने के उद्देश्य से “ऑनलाइन शिक्षा बनाम ऑफलाइन शिक्षा” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने दोनों पक्षों में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर अपनी वक्तृत्व कला का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया। इसके बाद कौटिल्य, कस्तूरबा, कलाम और कल्पना हाउस के प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। ऑनलाइन शिक्षा के समर्थकों ने तकनीक, समय की बचत और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तक आसान पहुंच को इसकी विशेषता बताया, जबकि ऑफलाइन शिक्षा के पक्ष में विद्यार्थियों ने शिक्षक-विद्यार्थी के प्रत्यक्ष संवाद, अनुशासित वातावरण और नैतिक मूल्यों के विकास को अधिक महत्वपूर्ण बताया।

प्रतियोगिता में दृष्टि यादव, रिया यादव, माधव उपाध्याय, इशिता, आरुषि शाक्य, खुशी और तमन्ना राठौर ने अपने उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल और तार्किक प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करती हैं। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि तकनीक शिक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है, लेकिन विद्यालय का अनुशासित वातावरण और शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता को भी नई दिशा देती हैं।

इस अवसर पर अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here