बिल्सी (बदायूं)। क्षेत्रवासियों के लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित बिल्सी रोडवेज बस स्टेशन के उद्घाटन की तारीख तय हो गई है। आगामी 10 जुलाई को नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन का लोकार्पण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे।

इस संबंध में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ब्लॉक मुख्यालय अंबियापुर स्थित प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण किया गया तथा हेलीपैड निर्माण के लिए स्थान का विस्तृत जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

विधायक ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। प्रशासन सुरक्षा, यातायात, जनसभा स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री 10 जुलाई को प्रातः 9 बजे हेलीकॉप्टर से बिल्सी पहुंचेंगे। इसके बाद वह खैरी मार्ग स्थित नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे ब्लॉक मुख्यालय अंबियापुर परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

रोडवेज बस स्टेशन के शुरू होने से बिल्सी और आसपास के क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों में उद्घाटन को लेकर उत्साह का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here