बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
विद्यालय निदेशक वी.पी. सिंह, प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हल्दीघाटी युद्ध और चेतक की स्वामीभक्ति की वीर गाथाएं सुनाई गईं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


























