

बिल्सी। ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगलवार पर नगर के प्राचीन शिव शक्ति भवन मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित पेट्रोल पंप स्वामी इंजीनियर ओम बाबू वार्ष्णेय ने परिवार सहित बाबा को चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार सेवा की। सुबह बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसके बाद हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ कर भव्य आरती उतारी गई। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने इंजीनियर परिवार को पटका पहनाकर एवं हनुमान जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर नवरत्न वार्ष्णेय, सुरेश बाबू वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, अभिषेक वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय सहित अनेक श्रद्धालु महिला-पुरुष मौजूद रहे।


























