









बदायूं। शहर के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा सत्र से हुई, जिसमें बच्चों ने संगीत की धुन पर जमकर आनंद लिया। प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वॉटर स्प्लैश डे आयोजित किया गया, वहीं कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने स्विमिंग गतिविधि का आनंद उठाया।
समर कैंप में विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, स्केटिंग, हॉर्स राइडिंग, बैडमिंटन, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, कैलीग्राफी, कंप्यूटर, वैदिक मैथ्स, पॉटरी एवं साइंस क्लब जैसी गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा, रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी एवं प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।


























