होम राज्य उत्तर प्रदेश लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता,प्रभावशाली भाषणों से जीता...

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता,प्रभावशाली भाषणों से जीता दिल,समसामयिक मुद्दों पर छात्रों ने रखे दमदार विचार,

बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूं में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, भाषण कला एवं अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से अंतर सदनीय वाद-विवाद एवं एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए।

कक्षा 1 से 2 के विद्यार्थियों के लिए “मेरा विद्यालय” विषय रखा गया। इसमें प्रविका शर्मा ने प्रथम, जीवा शाक्य ने द्वितीय तथा अधर गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने “अनुशासन का महत्व” और “यदि मेरे पास टाइम मशीन होती” विषयों पर अपने विचार रखे। इस श्रेणी में देवांश प्रथम, यशस्वी द्वितीय एवं अक्षिता तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने “सफलता में मेहनत की भूमिका”, “लैंगिक समानता” तथा “सोशल मीडिया का विद्यार्थियों पर प्रभाव” जैसे विषयों पर प्रभावशाली भाषण दिए। इसमें आन्या यादव एवं आध्या पंडित ने प्रथम, जबकि स्तुति यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों ने “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका”, “साइबर बुलिंग एवं उसके प्रभाव” तथा “युवाओं पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का प्रभाव” जैसे समसामयिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस श्रेणी में मोनिका प्रथम, रिया तोमर द्वितीय एवं सागरिका शाक्य तृतीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here