बिल्सी। आर्य समाज गुधनी द्वारा आयोजित यज्ञ महोत्सव 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कछला-शाहाबाद स्टेट हाईवे स्थित गुधनी प्राथमिक विद्यालय में होने वाले पांच दिवसीय आयोजन के तहत 27 मई बुधवार को सुबह 9 बजे बिल्सी नगर में भव्य यज्ञ यात्रा निकाली जाएगी।
28 मई को गांव में शोभायात्रा एवं रात्रि में आर्य वीर दल सम्मेलन होगा, जबकि 29 व 30 मई को अधर्ववेद पारायण यज्ञ आयोजित किया जाएगा। 31 मई को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ रात्रि में आर्य कवि सम्मेलन होगा।
आचार्य संजीव रूप ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि जिले के विधायक व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।


























