बिल्सी। बिल्सी क्षेत्र में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व नगर एवं ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य कार्यक्रम भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता शाक्य के आवास पर संपन्न हुआ, जहां भगवान बुद्ध की वंदना के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। अंबियापुर स्थित सम्राट अशोक चौक पर बौद्ध एवं सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ममता शाक्य ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ खीर का वितरण भी किया।

इसी क्रम में सपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी उदयवीर सिंह शाक्य ने रायपुर मजरा स्थित अपने आवास पर भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के शांति और अहिंसा के उपदेशों का स्मरण किया गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों को प्रसाद स्वरूप खीर वितरित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here