होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल समर कैंप में बच्चों ने सीखी बॉक्सिंग...

बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल समर कैंप में बच्चों ने सीखी बॉक्सिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज,

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने एडवेंचर गेम्स, फिटनेस चैलेंज और बॉक्सिंग की बेसिक तकनीकों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आत्मरक्षा, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के गुर सिखाए गए।

विद्यालय डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नई प्रतिभाओं को विकसित करना है। वहीं एमडी राहुल कुमार सिंह और प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि खेल और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।इस दौरान विद्यालय स्टाफ एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here