बदायूं से प्रदीप कुमार शर्मा बिल्सी से ललित मोहन वार्ष्णेय की रिपोर्ट-

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में बदायूं और बिल्सी में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।

बदायूं में भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दीं।

वहीं बिल्सी में भी भाजपा की जीत का उत्साह देखने को मिला। बालाजी तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। दोपहर करीब 2 बजे मंडल अध्यक्ष आदित्य महेश्वरी के प्रतिष्ठान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान “योगी-मोदी जिंदाबाद” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यकर्ताओं ने मिठाई और झारमुरी का वितरण करते हुए जीत की खुशी साझा की और जमकर आतिशबाजी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here