बदायूं। जनपद बदायूं में शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया है। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा कनिष्का ने हाईस्कूल परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने कॉलेज में टॉप किया, बल्कि परिवार का नाम भी गौरवान्वित किया है।

कनिष्का, जो रवि सिंह की पुत्री हैं, ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने कनिष्का की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसको सम्मानित किया गया,, स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह परिणाम उसकी निरंतर मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी कनिष्का से प्रेरणा लेने की अपील की।

कनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हैं।

विद्यालय परिवार ने कनिष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी और कहा कि ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं ही जिले का नाम रोशन करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here