


बदायूं। उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा के तत्वावधान में रविवार सायं मधुबन कॉलोनी स्थित अरविंद गुप्ता के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ता अजय के गुप्ता को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (पंचायत राज) ओम प्रकाश राजभर के प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अजय के गुप्ता को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता अरविंद गुप्ता, संरक्षक डॉ. जयप्रकाश गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, आर.के. राजन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, अधिवक्ता संजीव गुप्ता, अधिवक्ता यतेंद्र गुप्ता ‘गांधी’, प्रदेश मंत्री संतोष मोहन गुप्ता, पवन गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता ‘बिट्टन’ तथा अधिवक्ता दिलीप गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक के दौरान समाज के राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ परंपराओं और रीति-रिवाजों के संरक्षण पर भी व्यापक चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक उत्थान की योजनाएं बनाने और संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता अरविंद गुप्ता ने अधिवक्ता सौरव गुप्ता को जिला अध्यक्ष घोषित करते हुए जल्द ही जिला एवं नगर कार्यकारिणी के गठन की बात कही।कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता और प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।


























