होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगा भव्य डोला, दो दिवसीय कार्यक्रम की...

बिल्सी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगा भव्य डोला, दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां तेजसुंदरकांड पाठ से होगी शुरुआत, चोला, महाआरती और आतिशबाजी बनेगी आकर्षणश्रद्धालुओं से आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील

बिल्सी। नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर इस बार विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री हनुमान जी बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 2 अप्रैल (गुरुवार) को भव्य आयोजन के साथ बाबा का डोला निकाला जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

समिति के सेवादार नवरत्न वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जन्मोत्सव को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 31 मार्च को शिव शक्ति भवन मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे बाबा का विशेष चोला चढ़ाया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 2:00 बजे सभा मनी भोग का आयोजन होगा। शाम 7:00 बजे भव्य महाआरती की जाएगी और रात 10:00 बजे रंग-बिरंगी आतिशबाजी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी।

इसके साथ ही बाबा का डोला नगर के मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास से प्रारंभ होकर अटल चौक, लोहा बाजार, बालाजी तिराहा, मोहल्ला नंबर दो होते हुए शिव शक्ति भवन मंदिर पर विसर्जित होगा। इस दौरान पूरे नगर में भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा।

समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here