होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर ,सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम...

बिल्सी में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर ,सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम मे होगा भक्ति का महाकुंभ, तीन दिवसीय आयोजन मे उमड़ेगा भक्तों जनसैलाब-भव्य महाआरती,156 व्यंजनों का भोग, 1008 कन्याओं का पूजन और निकाली जाएगी ऐतिहासिक शोभायात्रा।

तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम से गूंजेगा नगर, श्रद्धालुओं में उत्साह

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम मंदिर में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मंदिर के महंत मटरुमल शर्मा महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 9:00 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। इसके बाद 2 अप्रैल (गुरुवार) को हनुमान जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को सुबह 11:45 बजे भगवान हनुमान जी की भव्य महाआरती की जाएगी, जिसके उपरांत 12:00 बजे हनुमान जी को 156 व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे 1008 कन्याओं द्वारा कन्या भोज कराया जाएगा, जो इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा।

शाम 6:00 बजे संध्या आरती और मध्यरात्रि में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठेगा।

वहीं 3 अप्रैल (शुक्रवार) को शाम 4:00 बजे से हनुमान जी की ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में विभिन्न स्थानों से आए बैंड और स्वचालित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ने की संभावना है।

समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here