

बिल्सी।होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पालिका प्रशासन द्वारा नगर के खैरी बस स्टैंड स्थित होली स्थल का भव्य रिनोवेशन कराया गया।
होली पर्व का ध्यान रखते हुए पालिका प्रशासन ने नगरवासियों को स्वच्छता और सुंदरता का सकारात्मक संदेश दिया है।
वार्ड सभासद अजीत गुर्जर एवं नगरवासियों की मांग पर होली स्थल पर बेहद आकर्षक रंगाई-पुताई एवं व्यापक सफाई कार्य कराया गया।
सभासद की मांग पर पालिका चेयरमैन एवं प्रशासन की सक्रियता से होली स्थल अब पूरी तरह स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित दिखाई दे रहा है।
इस बारे में अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि होली स्थल के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।अभियान के अंतर्गत नालों की सफाई कराई जाएगी ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।पालिका प्रशासन की इस पहल की नगरवासियों ने जमकर सराहना की है।
आपको बता दें कि इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च (सोमवार) की रात शुभ मुहूर्त में किया जाएगा।वहीं 4 मार्च (बुधवार) को रंगों की होली हर्षोल्लास के साथ खेली जाएगी।


























