बदायूं। मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होली का पर्व सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कॉलेज के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व बताया। इस अवसर पर बच्चों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाइयां दीं।कार्यक्रम में समस्त आचार्य परिवार एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here