बिल्सी (बदायूं)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर नगर बिल्सी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा महाकाल की शाही बारात एवं शिव विवाह का आयोजन अत्यंत भव्यता एवं श्रद्धा के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
14 फरवरी से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन
आयोजन समिति श्री महाकाल बाबा सेवा समिति, बिल्सी के तत्वावधान में कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार 14 फरवरी से होगी। इस दिन
- दोपहर 12:00 बजे से बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक किया जाएगा।
- सायं 04:00 बजे से बाबा महाकाल की हल्दी एवं संगीत समारोह का आयोजन होगा।
15 फरवरी को निकलेगी बाबा महाकाल की शाही बारात
रविवार 15 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे बाबा महाकाल की भव्य शाही बारात अंबियापुर चौराहे से प्रारंभ होकर नगर बिल्सी के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली जाएगी। ढोल-नगाड़ों, झांकियों और भक्तिमय जयकारों के साथ शाही बारात नगर का माहौल शिवमय कर देगी।
इसी दिन
- सायं 06:00 बजे से बाबा महाकाल का शाही श्रृंगार,
- सायं 06:00 बजे से ही शिव विवाह समारोह,
- रात्रि 09:00 बजे से महा आरती एवं 56 भोग प्रसाद का आयोजन श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में किया जाएगा।
16 फरवरी को भंडारे का आयोजन
सोमवार 16 फरवरी को श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में
- बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार,
- महिला संगीत कार्यक्रम,
- तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।
भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
आयोजक श्री महाकाल बाबा सेवा समिति, बिल्सी ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से अपील की है कि वे सपरिवार बाबा महाकाल की शाही बारात एवं शिव विवाह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।


























