होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में स्वर्गीय पं. लीलाधर शर्मा की स्मृति में नवनिर्मित श्री नर्मदेश्वर...

बिल्सी में स्वर्गीय पं. लीलाधर शर्मा की स्मृति में नवनिर्मित श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा,निकली भव्य शोभायात्रा,तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के साथ विशाल भंडारे का आयोजन,

बिल्सी (बदायूं)। डिग्री कॉलेज रोड स्थित गोविंद धाम परशुराम कॉलोनी में स्वर्गीय पंडित लीलाधर शर्मा की पुण्य स्मृति में नवनिर्मित श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

बताया गया कि श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर का निर्माण स्वर्गीय पं. लीलाधर शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती धनता देवी द्वारा कराया गया है। शनिवार को शिव परिवार एवं हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों एवं महिलाओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विधि-विधान से हुई प्राण प्रतिष्ठा

रविवार को दोपहर 12:00 बजे मंदिर परिसर में पंडित रितेश शास्त्री, रानू शास्त्री, दीपक पाठक एवं वेद प्रकाश शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ शिव परिवार एवं हनुमान जी की मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इसके पश्चात मंदिर में आरती सम्पन्न हुई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

परिजनों एवं श्रद्धालुओं की रही सहभागिता

इस धार्मिक आयोजन में दीक्षित परिवार से कपिल दीक्षित, अनिल दीक्षित, विमल, धर्मेंद्र, दिलीप दीक्षित सहित पूनम शर्मा, मंजू शर्मा, सोनाली शर्मा, निक्की दीक्षित, सुनीता शर्मा ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम की व्यवस्था में सक्रिय सहयोग किया।

पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित शिव मंदिर में दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here