होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में जन चौपाल के माध्यम से केंद्रीय बजट का प्रचार, “विकसित...

बिल्सी में जन चौपाल के माध्यम से केंद्रीय बजट का प्रचार, “विकसित एवं समृद्ध भारत-2047 की दिशा में मजबूत कदम है बजट”-विधायक हरीश शाक्य,

बिल्सी (बदायूं)। केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी को घोषित आम बजट के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ब्लॉक मुख्यालय अंबियापुर परिसर में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 114 बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक हरीश शाक्य ने दोपहर 1:00 बजे जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट “विकसित एवं समृद्ध भारत-2047” की परिकल्पना को साकार करने वाला है। उन्होंने बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए किए गए प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं की भी जानकारी दी।

वक्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम में आचार्य संजीव रूप एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई हैं।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

जन चौपाल कार्यक्रम में देहात क्षेत्र से आए नागरिकों के साथ-साथ
मंगली राम शर्मा, नवनीत शाक्य, अजय तोमर, सभी मंडल अध्यक्ष, एडवोकेट विवेक राठी, कृष्णपाल सिंह तोमर, खंड विकास अधिकारी शैली गोविल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुनीष राघव ने किया।
जन चौपाल के माध्यम से बजट की जानकारी पाकर उपस्थित लोगों ने इसे उपयोगी और जनहितकारी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here