बिल्सी। नगर के बाइपास रोड पर स्थित SDR मोटर्स एंड एग्रो मार्ट (New Holland Tractor) का शुभारंभ शनिवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेविका ममता शाक्य एवं एस.पी. शाक्य (जिला आपूर्ति अधिकारी) द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि नए शोरूम के खुलने से क्षेत्रीय किसानों को आधुनिक ट्रैक्टर, स्पेयर पार्ट्स और सर्विस की सुविधा अपने नजदीक ही उपलब्ध होगी, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी। यह शोरूम सतेती के बाद क्षेत्र का दूसरा New Holland Tractor शोरूम है।

शोरूम में ट्रैक्टर के सभी प्रमुख मॉडल, ऑरिजिनल स्पेयर पार्ट्स, प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा सर्विस, आसान फाइनेंस व तकनीकी मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि उद्देश्य केवल ट्रैक्टर बिक्री नहीं, बल्कि किसानों को भरोसेमंद सेवा और दीर्घकालिक सहयोग देना है।
यह शुभारंभ क्षेत्र की कृषि प्रगति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 🚜🌾

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here