होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं-बिल्सी-बिजनौर राज्य मार्ग 51 का चौड़ीकरण जल्द होगा शुरू ,प्रथम चरण में...

बदायूं-बिल्सी-बिजनौर राज्य मार्ग 51 का चौड़ीकरण जल्द होगा शुरू ,प्रथम चरण में बदायूं से नरैनी चौराहा तक होगा चौड़ीकरण,

बदायूं/बिल्सी। बहुप्रतीक्षित बदायूं-बिल्सी-बिजनौर राज्य मार्ग 51 के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है। प्रथम चरण में यह कार्य बदायूं से नरैनी चौराहा तक कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड द्वितीय के सहायक अभियंता शशिकांत यादव ने स्वदेश केसरी न्यूज़ जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे की चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बिल्सी के अंदर शहर क्षेत्र में सम्राट अशोक चौक (अंबियापुर चौराहा) से थाना मोड़, सीताराम तिराहा होते हुए इस्लामनगर स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर काला डामरीकरण कर चौड़ीकरण किया जाएगा। खास बात यह है कि अंदर शहर में किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी, जिससे स्थानीय दुकानदारों और निवासियों को असुविधा नहीं होगी।

विभाग के अनुसार, चौड़ीकरण का कार्य होली के तुरंत बाद मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। अंदर शहर में तोड़फोड़ न होने की पुष्टि से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि नगर के खेरी मार्ग पर रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, हालांकि अभी तक उसका उद्घाटन नहीं हुआ है। बदायूं से दिल्ली जाने वाली बसें और चार पहिया वाहन बिल्सी नगर से होकर गुजरते हैं; ऐसे में फुटपाथ चौड़ीकरण के बाद शहर में यातायात सुगम हो सकता है और जाम की समस्या में कुछ हद तक कमी आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here