बदायूँ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 फरवरी 2026 को बदायूँ में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती आयोजन को लेकर रस्तोगी धर्मशाला, बदायूँ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

बैठक के आयोजक श्रीकांत मराठा, संजय भोसले एवं दीपक संकपाल ने अपने सभी सहयोगियों को मोबाइल ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन जोड़कर विचार-विमर्श किया। बैठक में जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए शोभायात्रा, भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आयोजकों ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

ऑनलाइन बैठक में जुड़े बदायूँ, बिल्सी व महाराष्ट्र के मराठा समाज के लोग

ऑनलाइन बैठक के माध्यम से बदायूँ, बिल्सी एवं महाराष्ट्र से मराठा समाज के लोगों को जोड़ा गया। साथ ही बदायूँ के कई गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई, जो हर वर्ष आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रमोद शर्मा, अमन राज सक्सेना, राजकुमार सेंगर, गिरधर जी, मिस सरला चक्रवर्ती, कामेश पाठक, एडवोकेट राजीव कुमार सिंह, उपेन्द्र उपाध्याय, सिकंदर पटेल, अवनेश वर्मा, दिलीप जाधव, रामहरी फडतरे, संग्राम, बिल्सी से सागर मराठा, पारस सक्सेना, काकासाहेब, अनिल मराठा, शिवाजी खंदारे सहित छत्रपति शिवाजी महाराज मंच से जुड़े सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों से अपील

इस अवसर पर श्रीकांत मराठा ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे भाषण प्रतियोगिता की पूरी तैयारी के साथ आएं, छत्रपति शिवाजी महाराज मंच सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।बैठक सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई और सभी बिंदुओं पर सहमति बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here