होम राज्य उत्तर प्रदेश दुर्गा नगर कॉलोनी में श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव...

दुर्गा नगर कॉलोनी में श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन,

बिल्सी। नगर की दुर्गा नगर कॉलोनी स्थित नवनिर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन आज सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

बताया गया कि रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ सभी देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई थी। नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार, मां जगदंबा, राम दरबार, राधा-कृष्ण एवं शनिदेव भगवान की मूर्तियों की विधिवत स्थापना की गई, नवनिर्मित मंदिर और भगवान के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को दोपहर लगभग 2 बजे से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भगवान को आलू-पूरी व खीर का भोग अर्पित किया गया, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समाचार लिखे जाने तक भंडारा अनवरत रूप से जारी है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इस पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी एवं पूर्णागिरि प्रॉपर्टीज के संचालक दीपक चौहान, मुन्ना सिंह चौहान, जयप्रकाश ओझा, नीलकमल महेश्वरी, अमित वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय,मुन्नालाल प्रजापति, ललित गिरी, अमरदीप महेश्वरी, प्रदीप महेश्वरी, रोहित चौहान, अनुराग चौहान, हरिओम शर्मा सहित समस्त कॉलोनीवासियों का विशेष योगदान रहा।

आयोजकों ने बताया कि यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक व धार्मिक एकता को भी मजबूत करेगा। महोत्सव के समापन पर समिति सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here