होम राज्य उत्तर प्रदेश चंदौसी की इशिता गुप्ता ने जेईई मेंस में रचा इतिहास,गाजियाबाद रीजन में...

चंदौसी की इशिता गुप्ता ने जेईई मेंस में रचा इतिहास,गाजियाबाद रीजन में पाया टॉप स्थान,बिल्सी निवासी उद्योगपति विपिन बिहारी वार्ष्णेय की भांजी है इशिता, चंदौसी और बिल्सी में ख़ुशी की लहर,

चंदौसी। चंदौसी की होनहार बेटी इशिता गुप्ता ने जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.57 परसेंटाइल हासिल कर गाजियाबाद रीजन में टॉप स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल चंदौसी बल्कि बिल्सी का नाम भी रोशन हुआ है, जहां उनके मामा प्रतिष्ठित कोल्ड स्टोरेज कारोबारी विपिन बिहारी वार्ष्णेय निवास करते हैं।

इशिता, चंदौसी की आवास विकास कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी दिनेश चंद गुप्ता की पोत्री हैं। वह मूल रूप से चंदौसी निवासी उमेश चंद्र वार्ष्णेय की पुत्री हैं और वर्तमान में बाल जगत सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गाजियाबाद) की कक्षा 12 की छात्रा हैं। जेईई मेंस परीक्षा में उन्होंने बालिका वर्ग में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

इशिता के पिता उमेश चंद्र वार्ष्णेय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता शालिनी गुप्ता बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। इशिता की इस सफलता पर परिवार में खुशी की लहर है।

अपनी उपलब्धि पर इशिता ने स्वदेश केसरी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि उनकी सफलता का पूरा श्रेय उनकी मां और बड़ी बहन प्रिशा को जाता है, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। उनकी दादी भावना गुप्ता ने कहा कि इशिता ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल कर पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

वहीं बिल्सी निवासी मामा विपिन बिहारी वार्ष्णेय ने कहा कि इशिता की यह सफलता उसकी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह आगे चलकर और भांजी और भी ऊंचे शिखर को छुएगी।

इशिता की शानदार उपलब्धि पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। गाजियाबाद के एक प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान में आज उन्हें “चैंपियन” का खिताब देकर सम्मानित भी किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में इशिता की यह सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here