तीन दिन का राजकीय शोक, कल सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार,

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी नाम और छह बार राज्य के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार का निधन हो गया है. वे 66 साल के थे और बुधवार को महाराष्ट्र के बारामती के पास हुए निजी प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार नहीं रहे 66 साल की उम्र में उनका एक प्लेन क्रैश के दौरान बुधवार को निधन हो गया. उनका विमान महाराष्ट्र के बारामती के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. बारामती में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बाहर एनसीपी समर्थक अपने पार्टी प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार की तस्वीर लेकर बड़ी संख्या में जमा हुए हैं।

राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र सामान्य प्रशासन विभाग (प्रोटोकॉल) ने बताया है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। तीन दिन के शोक की अवधि के दौरान महाराष्ट्र की सभी इमारतों पर जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, उसे आधा झुका दिया जाएगा। इस अवधि के दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र भर में सभी राज्य सरकार के कार्यालय बुधवार (28 जनवरी) को बंद रहेंगे।

बारामती के अस्पताल पहुंचे शरद पवार
एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां अजित पवार सहित सभी पांच मृतकों के पार्थिव शरीर रखे गए हैं। इस दौरान अस्पताल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अजित पवार और उनके साथ दिवंगत हुए सभी पुण्य आत्माओं के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इससे पहले सीएम योगी ने एक्स पोस्ट के जरिए दुख जताया। उन्होंने लिखा-“महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

AAIB क्रैश लैंडिंग की जांच के लिए बारामती रवाना
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया है कि कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB ) क्रैश लैंडिंग की जांच करने और छानबीन शुरू करने के लिए दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गया है। आज सुबह 8.45 पर मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन बारामती में लैंडिंग से पहले हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की जान चली गई।

चश्मदीद महिला ने घटना के बारे में क्या-क्या बताया?
बारामती: एक स्थानीय महिला ने बताया कि हम यहां रहते हैं और हमारे पीछे एक हवाई पट्टी है, जहां हमने देखा कि एक विमान आया और उतरा नहीं। वह आगे चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वापस मुड़कर उतरने लगा। लेकिन रन-वे से ठीक पहले वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जैसे ही हमने यह देखा, हमने हवाई पट्टी के आसपास रहने वाले अपने जानकारों को सूचित किया, इसलिए पुलिस और अन्य लोग तुरंत आ गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। 15 मिनट बाद वे आग पर काबू पाने में सफल रहे और जब हम पास गए, तो हमने वहां एक बिना सिर का शव पड़ा देखा। वह पूरी तरह से जला हुआ और सूजा हुआ था। हम उसकी पहचान नहीं कर सके, लेकिन बाद में हाथ में मिली किसी चीज की मदद से पहचान हुई कि वह दादा (अजीत पवार) का शव था। पुलिस की टीम हमारे पास आई और पानी मांगा। हमने उन्हें पानी दिया, और उन्होंने शव को ढकने के लिए कपड़े भी मांगे, इसलिए हमने अपने घर से एक नया कंबल उन्हें दे दिया।

छह बार राज्य के उप-मुख्यमंत्री चुने गए अजित पवार की गिनती महाराष्ट्र के सबसे अमीर नेताओं में भी होती थी. उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो वे अपने पीछे करीब 124 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं. महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here