उझानी (बदायूं): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) एक्ट 2026 को लेकर उठ रहे विरोध के स्वर अब उझानी में भी तेज हो गए हैं। UGC के काले कानून के विरोध में कल दिनांक 29 जनवरी 2026 को शाम 4 बजे से उझानी नगर में शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा।
यह शांति मार्च नगर पालिका परिसर स्थित पप्पी भैया की कोठी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंचेगा। आयोजन को लेकर सवर्ण समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों ने बताया कि यह आंदोलन केवल वर्तमान की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने सवर्ण समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया है कि वे अपने बच्चों और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस शांति मार्च में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आंदोलन को सफल बनाएं।
आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि आज की पीढ़ी अपने अधिकारों के लिए आवाज़ नहीं उठाएगी, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए अस्तित्व और सम्मान का संकट खड़ा हो सकता है। इसी भावना के साथ उझानी में यह शांतिपूर्ण मार्च निकाला जा रहा है।
प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियाँ किए जाने की संभावना है।


























