




बिल्सी (बदायूं)। किसानों को आधुनिक, भरोसेमंद और समेकित कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बिल्सी में एक नई पहल की शुरुआत हुई। 15 जनवरी 2026 को एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट का भव्य शुभारंभ सदर विधायक बदायूं एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री महेश चंद्र गुप्त द्वारा विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में उनके साथ सीएनएच (CNH) के रीजनल मैनेजर श्री सुनील सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सदर विधायक द्वारा किए गए इस उद्घाटन को क्षेत्रीय किसानों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है।
“जय जवान, जय किसान” और “व्यापारी चला गांव की ओर” की राष्ट्रभावना के साथ शुरू की गई यह संस्था किसानों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थापित की गई है। उद्घाटन अवसर पर सदर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्त ने कहा कि आज का किसान तकनीक और समय—दोनों से जुड़ा है। ऐसे में एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट जैसी सुविधाएं किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी, जहां उन्हें एक ही स्थान पर संपूर्ण कृषि समाधान मिलेगा।
ट्रिपल एस मॉडल बना किसानों के लिए राहत
एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट की सबसे बड़ी विशेषता इसका ट्रिपल एस मॉडल है, जिसके अंतर्गत सेल्स (Sales), सर्विस (Service) और स्पेयर पार्ट्स (Spare Parts) की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई है। इससे किसानों को मशीन खरीदने, मरम्मत कराने और असली स्पेयर पार्ट्स के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी।
कार्यक्रम में बताया गया कि आज की खेती केवल परिश्रम तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि मशीनों की विश्वसनीयता और समय पर सेवा भी उतनी ही जरूरी है। बुवाई और कटाई के समय मशीन में आई छोटी सी खराबी भी किसानों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा संचालित सर्विस सुविधा किसानों के लिए बेहद कारगर साबित होगी।
किसानों के हित में दीर्घकालिक सोच
सेल्स विभाग द्वारा किसानों को उनकी भूमि, फसल चक्र और आवश्यकताओं के अनुसार उपयुक्त मशीनों के चयन में मार्गदर्शन देने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसान केवल मशीन न खरीदें, बल्कि दीर्घकालिक लाभ वाला निवेश कर सकें। वहीं स्पेयर पार्ट्स विभाग में उच्च गुणवत्ता और वास्तविक पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे मशीनों की कार्यक्षमता बनी रहे और उनकी आयु भी बढ़े।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट के शुभारंभ से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही तकनीकी कौशल को बढ़ावा मिलेगा और परिवहन व सहायक सेवाओं जैसे क्षेत्रों को भी मजबूती मिलेगी। बेहतर कृषि उत्पादन का सीधा लाभ किसानों की आय और क्षेत्रीय विकास पर पड़ेगा।
संस्था का मूल मंत्र—
“हर किसान को सर्वोत्तम उपज मिले, और सर्वोत्तम से हमारा आशय वास्तव में सर्वोत्तम है”—
केवल एक कथन नहीं, बल्कि एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट की कार्यशैली और किसानों के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया।
ये रहे प्रमुख अतिथि
शुभारंभ मौके पर सदर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्त के साथ श्री सुनील सिंह (रीजनल मैनेजर), श्री दिनेश गंगवार (क्षेत्रीय प्रबंधक), श्री एल.पी. शर्मा, एग्रो मार्ट के निदेशक शिव शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राहुल वार्ष्णेय पुलिस क्षेत्राधिकार बिल्सी संजीव कुमार मनोज शर्मा विपिन शर्मा शैलेश सिंह संतोष मिश्रा विकेश सिंह सहित एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट के कर्मचारी और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्था ने वरिष्ठ पत्रकार एवं द जनरलिस्ट संगठन के जिला अध्यक्ष ललित मोहन वार्ष्णेय पत्रकार जयप्रकाश ओझा को साल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया


























