बदायूं: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बदायूं क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 (जूनियर वर्ग) एवं कक्षा 9 से 12 (सीनियर वर्ग) के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बच्चों में देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्साह देखते ही बन रहा था।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरित भारत और प्रकृति बचाने जैसे विषयों को रंगों और रचनात्मक विचारों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

जूनियर वर्ग में मदर पब्लिक स्कूल की छात्रा इकरा सैफी ने प्रथम स्थान, इल्या सैफी ने द्वितीय स्थान तथा श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र रजत प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं सीनियर वर्ग में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र अजय मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। मदर एथेना स्कूल की छात्रा दीपाली तिवारी द्वितीय तथा वेदांशी पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता की निर्णायक के रूप में चित्रा कटियार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और साथ ही देश व समाज के प्रति सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

बताया गया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोपहर 11:45 बजे, बदायूं क्लब के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी श्री अवनीश राय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर रविंद्र मोहन सक्सेना, नरेश चंद्र शंखधार, इकबाल असलम, आदित्य श्रोत्रिय सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here