बिल्सी। नगर के पद्मांचल जैन मंदिर परिसर में अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए। कोरोना काल ने यह सिखाया कि ऑक्सीजन का महत्व पैसों से नहीं आंका जा सकता, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण छोड़ना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं नगरवासी मौजूद रहे।


























