सहसवान (बदायूं)। कस्बा सहसवान में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर के प्रसिद्ध कारोबारी परिवार के अनुराग माहेश्वरी उर्फ बिट्टू, पुत्र ईश्वर शरण माहेश्वरी, रविवार दोपहर फेसबुक पर दो चौंकाने वाली पोस्ट डालने के बाद से अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। उनके गायब होने की खबर फैलते ही व्यापारियों, परिजनों और नगर में दहशत व चिंता का माहौल है।

फेसबुक पर डाली थीं दो सनसनीखेज पोस्ट,

पहली पोस्ट में अनुराग ने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा—
“मेरी एक करोड़ की बेईमानी करके तुम बहुत बड़े आदमी बन जाना, भगवान तुम्हारे कर्म की सजा तुम्हें जरूर देगा।”
उन्होंने दीपेंद्र, आदर्श, तनु, मनु और घनश्याम पर आरोप लगाए।

दूसरी पोस्ट में लिखा—
“अगर मेरी मृत्यु हुई तो इसका मुख्य कारण दीपेंद्र, आदर्श, तनु, मनु और घनश्याम होंगे… भगवान कृपा करके इनके कर्मों की सजा जरूर देना।”

उक्त दोनों पोस्ट के वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई,, लेकिन इन पोस्टों के बाद से व्यापारी के लापता होने पर लोग कुछ अनहोनी की संभावित घटना की आशंका जताने लगे।

परिवार में कोहराम — पिता बोले: मोबाइल बंद… बेटा गायब

अनुराग के पिता ईश्वर शरण माहेश्वरी (जो मशहूर हरी बाबू एंड संस फर्म के मालिक हैं) ने बताया: –शनिवार सुबह 9:30 बजे बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। दुकान के सामने डाले गए रेत को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। वे किसी रिश्तेदारी में बाहर चले गए थे।

  • उसी दौरान अचानक अनुराग का मोबाइल बंद हो गया और उसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ।उन्होंने कहा—
  • “हमने हर रिश्तेदार और परिचित से पता किया… लेकिन बिट्टू का कोई सुराग नहीं मिला। पूरा परिवार बुरी तरह व्याकुल है।”
पत्नी ने दिया प्रार्थना पत्र — 29 नवंबर को दोपहर 2 बजे से लापता

अनुराग की पत्नी दीपा माहेश्वरी ने बताया—29 नवंबर दोपहर लगभग 2 बजे से अनुराग का कोई पता नहीं,पुलिस को तहरीर देकर जल्द खोजबीन की मांग की गई है।

पुलिस सक्रिय — गुमशुदगी दर्ज, कई टीमें जांच में लगीं

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत: गुमशुदगी दर्ज की, तलाश के लिए कई टीमें गठित, मोबाइल की अंतिम लोकेशन ट्रेस की जा रही है,सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों व संभावित स्थानों की जांच जारी एसएसपी कार्यालय भी इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

व्यापारियों में चिंता- पूरा सहसवान दुआओं में जुटा

सहसवान के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार के बेटे के इस तरह अचानक लापता होने से: पूरे बाजार में बेचैनी,व्यापारियों और परिचितों में अफवाहों का बाजार गर्म, परिवार में चीख-पुकार और तनाव का माहौल हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि, अनुराग माहेश्वरी उर्फ बिट्टू जल्द से जल्द सकुशल मिल जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here