बदायूं।विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज 03 दिसंबर 2025 को विकास खंड सालारपुर में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सालारपुर, वजीरगंज एवं कादरचौक ब्लॉकों के कुल 40 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं सदर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री शारदेन्दु पाठक मौजूद रहे।

“ट्राइसाइकिल सिर्फ साधन नहीं, सशक्तिकरण का प्रतीक”— विधायक महेश चन्द्र गुप्ता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचाना है।
उन्होंने कहा-

“यह ट्राइसाइकिल केवल साधन नहीं है, यह आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। दिव्यांगजन हमारे समाज की शक्ति हैं। कठिन परिस्थितियों में भी आपने जो धैर्य व संकल्प दिखाया है, वह हम सबके लिए प्रेरणा है।”

विधायक ने आश्वस्त किया कि दिव्यांगजनों की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार आगे भी निरंतर कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में अधिकारी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर मंच पर मौजूद रहे- श्री नितिन कुमार, खंड विकास अधिकारी सालारपुर- श्री प्रणव पाठक, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बदायूं- कार्यक्रम का संचालन श्री शिव कुमार, वरिष्ठ सहायक, पंचायत विभाग ने किया। परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन एवं उनके परिजनों में खुशी का माहौल रहा। ट्राइसाइकिल मिलने से बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने सरकार व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here