बिल्सी। बदलाव फाउंडेशन द्वारा बिल्सी क्षेत्र में मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए वस्त्र एवं खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन की टीम ने बिल्सी क्षेत्र के कई गांवों के साथ-साथ भागीरथ गंगा घाट कछला पहुंचकर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को वस्त्र व खाद्य सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम में निवास कर रहे संतों के लिए भी वस्त्र, जूते एवं चप्पलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बदलाव फाउंडेशन के संस्थापक श्री पी.डी. सिंह ने कहा कि संस्था निरंतर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मानव धर्म का मूल उद्देश्य मानव सेवा है, इसलिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

श्री पी.डी. सिंह ने यह भी जानकारी दी कि आगामी जनवरी माह में एक बार फिर से व्यापक स्तर पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद व्यक्तियों को वस्त्र, जूते-चप्पल एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए समाज के लोगों से सहयोग की अपील की।

इस सेवा कार्यक्रम में बदलाव फाउंडेशन के वॉलिंटियर अजीत कुमार, पंकज सिंह, तारिक हुसैन, अमन, अलीशा, अनामिका, विवेक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और वितरण कार्य में सक्रिय सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here