
बिल्सी। नगर क्षेत्र के ग्राम खैरी में आज मंगलवार को धार्मिक वातावरण तब और पावन हो गया जब ऋषिकेश से पधारे संत शिरोमणि अयोध्यादास जी रामायणी ने डॉ. अमित माहेश्वरी व सुमित माहेश्वरी के निवास पर पहुंचकर परिवार सहित ग्रामीण वासियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान संत अयोध्यादास जी ने सभी को आशीर्वाद स्वरूप भगवान श्रीराम के संकीर्तन के साथ हनुमान चालीसा पाठ और 108 राम नाम की माला का जप का कराया। इस दौरान माहेश्वरी परिवार के सभी सदस्यों ने स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।
इस अवसर पर सुभाष चन्द्र माहेश्वरी, चन्दपाल तोषनीवाल, सुनील माहेश्वरी, देवपाल माहेश्वरी, धर्मसिंह कश्यप, कुलदीप माहेश्वरी, देवेन्द्र माहेश्वरी, राजेन्द्र माहेश्वरी, एकलव्य माहेश्वरी, ध्रुव माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी बाबा, मुकेश गुप्ता, दिलीप माहेश्वरी, माधुरी माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी, सिमरन माहेश्वरी, मुन्ना माहेश्वरी, गिरिजेश माहेश्वरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम खैरी के निवासी गांव में संत अयोध्या दासजी के चरण पड़ने को शुभ मानकर बहुत खुश नज़र आ रहे है, प्रवचन और कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा।














