बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से विभिन्न राज्यों से बाइक चोरी कर क्षेत्र मे आधे दाम पर बेचने का धंधा कर रहे थे।

कोतवाली प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी (UT) गौरव उपाध्याय ने बताया –कि बीती रात वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बिसौली मार्ग स्थित ग्राम बेंहटा गोसांई तिराहे पर दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेश पुत्र कुंबर पाल निवासी अंबियापुर तथा अशोक बाबू पुत्र किशन लाल निवासी उरैना थाना वजीरगंज के रूप में हुई। सात मोटरसाइकिल बरामद होने के साथ दोनों अभियुक्त जेल भेजे गए हैं। हमारा प्रयास क्षेत्र में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। आगे भी इसी प्रकार अभियान चलाकर अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी।”

अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वे कई वर्षों से विभिन्न राज्यों से मोटरसाइकिल चोरी कर रहे थे और फिर उन्हें अपने क्षेत्र में आधे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाते थे।

इस बड़ी कार्रवाई से बिल्सी क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस टीम की इस सफलता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।पुलिस को इन अपराधियों को रिमांड पर लेकर अबतक चोरी की मोटर साईकिलों को कहां कहां बेचा गया है अभियान चलाकर पता लगाना चाहिए, साथ इस नेटवर्क मे और कितने लोग शामिल हैं पता लगाना चाहिए,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here