“रूहेलखंड प्रांत की 12 शाखाएं लेंगी भाग, भारत विकास परिषद ने बदायूं में बनाई रूपरेखा”

बदायूं। भारत विकास परिषद की वार्षिक गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार को बदायूं क्लब में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के प्रांत अध्यक्ष संजीव जौली ने की, जबकि संचालन शाखा अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय ने किया।

इस वर्ष रूहेलखंड पूर्व प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता का दायित्व बदायूं की गौरीशंकर शाखा को सौंपा गया है। प्रांत अध्यक्ष संजीव जौली ने बताया कि यह प्रतियोगिता परिषद की राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख गतिविधियों में से एक है। इसमें शाखा स्तर पर चयनित प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देते हैं और देशभक्ति पर आधारित गीतों के माध्यम से राष्ट्रभाव एवं राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को प्रबल किया जाता है।

प्रतियोगिता की तारीख तय

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन 26 अक्टूबर को बदायूं में होगा। इसमें रूहेलखंड प्रांत की 12 शाखाओं से विजेता टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागी हिंदी और संस्कृत भाषा के गीतों की प्रस्तुति देंगे।

बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश

प्रांत संयोजक रक्तदान अंशु शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को निष्पक्ष व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रांत गतिविधि संयोजक सेवा अजय सक्सेना और जिला संयोजक आयुष भारद्वाज ने बताया कि विजेता टीम क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर पाएगी।

प्रतिभागियों की सूची और आभार

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष सिंघल, शाखा सचिव सौरभ रस्तोगी, प्रमिला गुप्ता, अंजू सक्सेना, दिनेश शर्मा, डी.के. गुप्ता, राजीव भारती, अशोक गौड़, विजय कौशिक, राजेंद्र गुलाटी सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
गौरीशंकर शाखा की ओर से प्रांत अध्यक्ष संजीव जौली का आभार जताया गया कि उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन का दायित्व बदायूं को सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here