
बिल्सी। प्रमुख समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित पार्थ हॉस्पिटल, चंदौसी के अध्यक्ष डॉ. वीरेश कुमार ने सोमवार को बिल्सी गल्ला मंडी पहुंचकर गल्ला व्यापारियों से सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
डॉ. वीरेश कुमार, जो बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव मितरौली के मूल निवासी हैं, ने समाज सेवा को अपना प्रथम लक्ष्य माना है। पिछले वर्ष से वे लगातार बिल्सी क्षेत्र के गांव-गांव भ्रमण कर जनता की समस्याओं का अध्ययन कर रहे हैं और उनके समाधान की दिशा में प्रयासरत हैं।
व्यापारियों की मौजूदगी
गल्ला मंडी में हुए इस जनसंपर्क अभियान में गल्ला व्यापारी मनोज वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, अवधेश पाराशर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


























